फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ने चेक कराया बीपी तो डॉक्टरों की बढ़ गई धड़कन

विज्ञापन
When the minister got the BP checked, then the heartbeat of the doctors increased - फोटो : BANDA
विज्ञापन
अतर्रा। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर मौजूद सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय विश्वकर्मा से ब्लड प्रेशर की जांच कराई। दवा कक्ष से पर्चा बनवाने के बाद दवा भी ली। अस्पताल में कोई कमी न दिख जाए, इसको लेकर चिकित्सक परेशान रहे।
विज्ञापन

चित्रकूट से बांदा आ रहे कैबिनेट मंत्री अतर्रा में रुक गए। राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज और सीएचसी का निरीक्षण किया। सीएचसी में निरीक्षण के दौरान बिजली गुल हो गई। आधे घंटे से ज्यादा समय तक बिजली गुल रहने के बावजूद जेनरेटर नहीं चलाया गया। उन्होंने बिना बताए अनुपस्थित रहने पर वरिष्ठ लिपिक रूप सिंह चौहान का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने पैथालॉजी, टीबी विभाग, अरोग्य मित्र, एक्सरे, आकस्मिक कक्ष, प्रसव कक्ष आदि में व्यवस्थाएं देखीं। गंदगी मिलने पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय विश्वकर्मा को फटकार लगाई। अरोग्य
मित्र बृजमोहन के कमरे में गंदगी देखकर स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। उधर, मंत्री ने राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में प्राचार्य डॉ. सीके राजपूत को व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। एसडीएम लालसिंह यादव, इंस्पेक्टर अनूप दुबे, डॉ. सुनील, डॉ. अरविंद, डॉ. शिल्पा, सीपी सिंह, किरण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने अतर्रा के 80 वर्षीय बुर्जुग मरीज रामाधार का हाल-चाल लिया। उन्होंने वृद्ध मरीज को अस्पताल गेट तक स्वास्थ्य कर्मियों के सहारे भेजा। थनैल गांव की रजुलिया से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।

When the minister got the BP checked, then the heartbeat of the doctors increased- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें