फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार के लिए बंटेगा एक अरब का कर्ज

विज्ञापन
One billion loan will be distributed for employment - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। मेगा क्रेडिट कैंप में 70.59 करोड़ रुपये के कर्ज वितरित किए गए। जिले को 100 करोड़ ऋण बांटने का लक्ष्य मिला है। कैंप में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 575 स्वयं सहायता समूहों को 28.75 करोड़ रुपये के कर्ज दिए गए।
विज्ञापन

बुधवार को सदर तहसील सभागार में आयोजित कैंप में डीएम आनंद कुमार सिंह ने बैंक अधिकारियों की मौजूदगी में 31 ग्राहकों को विभिन्न व्यवसायों के लिए 11 करोड़ 80 लाख रुपये के ऋण सौंपे। यह चेक के जरिए दिए गए।
डीएम ने इंडियन बैंक और आर्यावर्त बैंक की खास तौर पर प्रशंसा की और कहा कि जिन बैंकों में ऋण वितरण आदि योजनाओं का काम अच्छा नहीं हुआ है वह शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करें। कर्ज राशि का सही इस्तेमाल करें। डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में जो लाभार्थी अपना कर्ज समय से अदा करेंगे उन्हें दूसरी किस्त में 20 हजार रुपये का कर्ज मंजूर किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम) राजीव आनंद ने बताया कि प्रदेश सरकार ने हरेक जिले को 100 करोड़ रुपये ऋण वितरण का लक्ष्य दिया है। बांदा में अभी 70.59 करोड़ ऋण स्वीकृत हो चुका है। कैंप में सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, एसडीएम सुधीर कुमार, डीडीओ डॉ. ललित किशोर त्रिवेदी, आर्यावत बैंक क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिवेदी, एनआरएलएम के राकेश सोनकर, धर्मेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
दूसरी डोज के लिए शनिवार का दिन निर्धारित
बांदा। कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज अब हर शनिवार को लगेगा। सुबह 9 से 11 बजे तक स्लाट बुक करने वालों को यह डोज लगेगी। सीएमओ डॉ. वीके तिवारी ने बताया कि शासन ने शनिवार के दिन सिर्फ दूसरी डोज का टीकाकरण निर्धारित किया है।
सुबह 11 बजे के बाद वैक्सीनेशन केंद्रों में सीधे आने वालों को दूसरी खुराक दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सोमवार से शुक्रवार तक पूर्व की भांति वैक्सीन लगाई जाएगी। इन दिनों में भी दूसरी डोज वाले अपना टीकाकरण करा सकते हैं। लेकिन शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज वालों का ही टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें