फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खदान मजदूर की ट्राली से कुचलकर मौत, परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
Mine worker crushed to death by trolley, uproar of family - फोटो : BANDA
विज्ञापन
नरैनी। बालू लेने खदान जा रहे प्रवासी मजदूर ट्राली से नीचे आ गिरा। कुचलकर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक और मालिक पर हत्या का आरोप लगाते हुए सीएचसी में घंटों हंगामा किया। पुलिस को शव नहीं लेने दिया।
विज्ञापन

कई घंटे के हंगामें के बाद पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध धारा 304 ए (गैर इरादतन हत्या) और धारा 279 (लापरवाही से वाहन चलाना) की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसी के बाद पुलिस को शव हाथ लगा। इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक कुछ महीने पहले सूरत (गुजरात) से वापस आया था। 15 दिसंबर को वापस जाना था।
कोतवाली क्षेत्र के धोबिन पुरवा (पुकारी) का राममनोज (24) शुक्रवार की देर रात पांच अन्य मजदूरों के साथ ट्रैक्टर पर बालू लेने खदान जा रहा था। मोहनपुर (खलारी) के पास ब्रेकर में ट्रैक्टर उछल जाने से मनोज नीचे आ गिरा और ट्राली के पहिये से कुचल गया। गंभीर अवस्था में उसे साथ के मजदूरों ने 108 एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह सीएचसी में पहुंचे परिजनों ने ट्रैक्टर चालक और पुलिस पर घटना की सूचना न देने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए शव नहीं उठाने दिया। मृतक के पिता का कहना था कि ट्रैक्टर मालिक ने देर शाम फोन करके राममनोज को बुलाया था। कई दिन से वह उसको बालू भराने के लिए ले जा रहा था। पिता ने कुचलकर हत्या करने का आरोप लगाया।
कई घंटे तक सीएचसी में हंगामा होता रहा। क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार और कोतवाली प्रभारी परिजनों को समझाते रहे। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि पिता की ओर से अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विवेचना करतल चौकी इंचार्ज जयचंद्र सिंह करेंगे। इसी के बाद दिन में करीब 3 बजे शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। चौकी प्रभारी ने बताया कि इसी ट्रैक्टर मालिक की एक डग्गी पकड़कर चौकी में खड़ी की गई है। इसी पर परिजन आरोप लगा रहे हैं। बताया कि डग्गी चौकी के सामने लावारिस अवस्था में खड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें