फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे की गोली से प्रवासी मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/खप्टिहा कलां। संदिग्ध हालात में प्रवासी मजदूर की गोली लगने से मौत हो गई। परिजन आत्महत्या बता रहे हैं। पुलिस का मानना है कि तमंचा साफ करते समय गोली चलने से हादसा हुआ।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के चटचटगन गांव में शनिवार की रात करीब 9 बजे संतोष (48) पुत्र देवीदीन की छत में गोली लगने से मौत हो गई। नजदीक में 315 बोर का तमंचा पड़ा था। गोली उसकी ठुड्डी में लगी थी। फायर की आवाज सुनकर पत्नी फूलमती पहुंची तो संतोष खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा था।
पुत्र अमर सिंह ने कोतवाली पुलिस को आत्महत्या की लिखित सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तमंचा कब्जे में ले लिया। डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि संतोष सूरत (गुजरात) में मजदूरी करता था। तीन दिन पूर्व दशहरा पर्व मनाने के लिए घर आया था। देवी प्रतिमा विसर्जन के बाद घर लौटा और खुद को गोली मार ली। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था। उसके दो पुत्र और एक पुत्री है।
कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार यादव ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया जांच में तमंचा साफ करने के दौरान फायर होने से मौत होना प्रतीत हो रही है। घटनास्थल पर रेगमार्क भी मिला। मृतक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें