फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोट या पुन: परीक्षा के लिए दिया ज्ञापन

विज्ञापन
Memorandum given for promotion or re-examination - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बीए एलएलबी, एलएलबी और एलएलएम के परिणाम का विरोध कर रहे छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को भी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि वैकल्पिक तैयारी से परीक्षा कराई गई। विरोध के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षार्थियों का पक्ष नहीं सुना।
विज्ञापन

बीए, बीएससी, बीकाम के नतीजे बेहद खराब आए। ऐसे में छात्र-छात्राएं प्रमोट करने या लिखित परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं। परीक्षार्थियों के हित में इसे स्वीकार किया जाए। अन्यथा छात्र आंदोलन करेंगे।
ज्ञापन देने वालों में छात्र नेता जमाल बांदवी (गिरवां एलएलबी) सहित लव सिन्हा, शैलेंद्र कुमार, तनय सिंह जादौन, रामानुज यादव, महताब कुरैशी और राहुल कुशवाहा इत्यादि छात्र-छात्राएं शामिल रहे। नेतृत्व कर रहे विधि छात्र जमाल बांदवी ने बताया कि जिलाधिकारी ने सात दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें