फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संविदा कर्मी बेमियादी हड़ताल पर

विज्ञापन
Electricity contract workers on indefinite strike - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के चित्रकूटधाम मंडल (महोबा) आगमन के ठीक एक दिन पूर्व बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों ने बेमियादी कार्य बहिष्कार/हड़ताल की घोषणा कर दी। दो टूक एलान किया कि समस्याओं का निराकरण न होने तक सभी संविदा कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। मुख्य अभियंता कार्यालय में धरना भी दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के तत्वावधान में संविदा कर्मचारी आंदोलन पर हैं। गुरुवार को यहां मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में धरने के दौरान अध्यक्षता कर रहे सिद्ध कुमार गुप्ता (दक्षिणांचल उपाध्यक्ष) ने कहा कि लखनऊ में 7 सितंबर से संविदा कर्मियों का धरना चल रहा है।
जिलाध्यक्ष नीरज खरे ने कहा कि इस दौरान मुख्य अभियंता से कई बार समस्याओं के निराकरण का अनुरोध किया गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब गुरुवार से सभी संविदा कर्मी बेमियादी हड़ताल पर चले गए। बिजली आपूर्ति व्यवस्था गड़बड़ाती है तो उच्चाधिकारी जवाबदेह होंगे।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता व मुख्य अभियंता को चार सूत्री दिए ज्ञापन में 18 हजार न्यूनतम मजदूर, मस्टर रोल व्यवस्था, 10 लाख बीमा हितलाभ, संविदा कर्मियों को फोटो सहित ई-पहचान पत्र और अनुबंधों के अनुरूप सुरक्षा उपकरण, ठेकेदारों द्वारा भविष्य निधि खाते की केवाईसी आदि की मांगें शामिल हैं। धरना-प्रदर्शन में धर्मेंद्र कुमार, नरेंद्र शुक्ला, विश्राम सिंह, आनंद मिश्रा आदि संविदा कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें