फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी में खानकाह और स्टेडियम की टीम जीतीं

विज्ञापन
Khanqah and stadium team won in hockey - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी और कबड्डी बालक और बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं। हाकी बालक में खानकाह इंटर कॉलेज टीम और बालिका में स्पोर्ट्स स्टेडियम टीम विजेता रही। कबड्डी बालक में स्टेडियम टीम विजेता रही। बालिका वर्ग में जीजीआईसी विजेता रही।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलों की धूम रही। हाकी में बालक व बालिका वर्ग में खानकाह इंटर कॉलेज और स्पोर्टस स्टेडियम की टीमों के बीच मैच हुआ। बालक में खानकाह इंटर कॉलेज की टीम 2 अंक से विजेता रही। बालिका वर्ग में स्पोर्टस स्टेडियम की टीम 2-1 से विजेता रही। आयोजक विश्व हिंदू महासंघ गो रक्षा समिति रही। प्रदेश महामंत्री विश्व हिंदू महासंघ मातृशक्ति ने मैच का उद्घाटन किया।
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता ने पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी, जिला मंत्री आलोक प्रजापति, नगर संयोजक प्रथम सिंह चंदेल, युवा नगर अध्यक्ष प्रदीप प्रजापति, तहसील अध्यक्ष रामकेश प्रजापति, नगर मीडिया प्रभारी रजनीश प्रजापति, नीरज निगम, गौरव श्रीवास्तव, खेल शिक्षक शाहिद वली खां, रईस अहमद, वीरेंद्र रावत, लल्लू भाई, रणबीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कबड्डी में उद्घाटन मैच स्टेडियम योद्धा बनाम स्टेडियम हुआ। इसमें स्टेडियम बांदा विजयी रही। दूसरा मैच मिनी स्टेडियम बांदा और मिनी स्टेडियम योद्धा के बीच हुआ। इसमें मिनी स्टेडियम योद्धा विजयी रही। बालिका वर्ग में 5 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।
इसमें जीजीआई की 2, खानकाह इंटर कॉलेज और पार्वती प्रसाद ओमर बालिका इंटर कॉलेज व आर्यकन्या इंटर कॉलेज की टीम शामिल रहीं। फाइनल मैच जीजीआईसी और आर्यकन्या के बीच हुआ। जीजीआईसी विजेता रही।
बालक वर्ग में महाराणा प्रताप क्लब और स्टेडियम बांदा के बीच फाइनल मैच हुआ। स्टेडियम, बांदा विजयी रही। रवि मेहरा ने पुरस्कार दिए। रैफरी अतुल गुप्ता, आदित्य, प्रियंका यादव, अलशिफा मंसूरी, आरिफ, विनय कुमार गुप्त, संयोजक शैलेंद्र कुशवाहा, कोच कमल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

Khanqah and stadium team won in hockey- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें