फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणाम के विरोध में बीएससी छात्रों का बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

विज्ञापन
B.Sc students' intellect-purification yagya in protest against the result - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणामों को लेकर डिग्री कालेज के छात्र-छात्राओं का आक्रोश थम नहीं रहा है। त्रुटियों पर भड़के छात्रों ने रविवार को विश्वविद्यालय कुलपति के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। रोष जताया कि कोरोना की वजह प्रैक्टिकल नहीं हुए। इसके बाद भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को फेल कर दिया गया है। शनिवार को झांसी में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के गेट पर छात्रों ने धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया था।
विज्ञापन

पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय के छात्र नेता शनी पटेल की अगुवाई में बीएससी द्वितीय वर्ष के परीक्षाफल से असंतुष्ट छात्रों ने स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट में बुद्धि-शुद्धि यज्ञकर आहूतियां दी। विश्वविद्यालय कुलपति के विरोध में नारे लगाए। छात्रों ने कहा कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा बीएससी द्वितीय के जारी किए परीक्षाफल में त्रुटियां हैं। अधिकांश छात्र-छात्राएं प्रैक्टिकल में फेल कर दिए गए हैं, जबकि कोविड-19 महामारी के चलते प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं कराई गई।
दूसरी खामी यह है कि संशोधन के नाम पर कुल प्राप्तांक में नंबर बढ़ा दिए गए। लेकिन विषयवार नंबरों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया। ओएमआर पद्धति से परीक्षा कराई गई। अधिकांश छात्र-छात्राओं को इस पद्धति का अनुभव नहीं था। जिससे छात्र-छात्राओं का रिजल्ट प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

छात्रों ने विश्वविद्यालय कुलपति से मांग की कि परीक्षाफल की त्रुटियां सुधारकर पुन: संशोधित रिजल्ट घोषित किया जाए। जिससे छात्र-छात्राओं का भविष्य खराब न हो सके। चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर छात्र आंदोलन को विवश होंगे।
प्रदर्शन में प्रद्युम्न पाठक, अभिषेक सिंह, ज्ञानेश्वर, होरीलाल यादव, जितेंद्र यादव, श्वेतांक सिंह, राहुल यादव, निखिल त्रिवेदी, हिमांशु सोनकर आदि छात्र उपस्थित रहे। गौरतलब है कि शनिवार को ङी झांसी पहुंचकर विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने परीक्षाफल के विरोध में विश्वविद्यालय गेट पर धरना-प्रदर्शन किया था। कुलपति को ज्ञापन भी सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें