फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी, चित्रकूट एसपी आज पहनेंगे मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अपने उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं और कार्यों के लिए स्वतंत्रता दिवस में प्रदेश स्तर पर सम्मानित होने वालों में चित्रकूटधाम मंडल के पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा (आईपीएस) और चित्रकूट के एसपी भी हैं।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस महानिदेशक द्वारा अपर पुलिस महानिदेशक से लेकर हेड कांस्टेबल तक श्रेणी के पुलिस कर्मियों को विभिन्न पदक और प्रशंसा चिह्न दिए जाएंगे। यह सब वह कर्तव्य निष्ठ और अनुशासित पुलिसकर्मी हैं, जिन्होंने कई क्षेत्रों में अपने विभाग का नाम रोशन किया है।
इन्हीं में यहां के आईजी के. सत्यनारायणा भी शामिल हैं। इन्हें सिल्वर मेडल प्रशंसा चिह्न से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान कानून व्यवस्था के आधार पर आपरेशनल कार्य में दिया जा रहा है। आईजी 1998 बैच के आईपीएस हैं। उन्हें पिछले वर्ष दिसंबर में डीआईजी से आईजी पद पर प्रोन्नत किया गया था।
विज्ञापन

चित्रकूट एसपी धवल जायसवाल को कई पुलिसिंग का सराहनीय कार्य करने पर शासन से सिल्वर प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें कुंभ मेले में बेहतर प्रशासन संचालन को सीएम मेडल भी मिल चुका है। दो माह पूर्व उन्होंने प्रतापगढ़ में शस्त्र की फैक्टरी पकड़ी थी। एसपी गंगापार प्रयागराज में आठ महीने के कार्यकाल में 12 अपराधियों के एनकाउंटर में शामिल रहे और कई हत्याओं का खुलासा किया है।
एसपी को 15 अगस्त को डीजीपी की जारी सूची के अनुसार ऑपरेशनल कार्य को सिल्वर प्रशंसा प्रतीक से सम्मानित किया जाएगा। धवल ने चित्रकूट में दस अगस्त को ज्वाइन किया है। इसके पूर्व एसपी गंगापार प्रयागराज के रूप में उन्होंने 16 सितंबर 2020 को ज्वाइन किया था। इस दौरान उन्होंने कई लूट हत्या के मामलों का खुलासा कर आरोपियों को मुठभेड़ में पकड़ा। इसके पूर्व उन्हें कुंभ मेले में बेहतर प्रशासन के लिए मुख्यमंत्री मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें