Hathini gave birth to a child, doctors are treating
- फोटो : BANDA
करतल। बुंदेलखंड के मशहूर पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क में एक नए मेहमान की आमद हुई है। पार्क की हाथी केनकली ने बच्चे को जन्म दिया है। पिछले पैरों से बच्चा खड़ा न हो पाने से पार्क प्रशासन ने स्कूल फार वाइल्ड लाइफ एंड फोरेंसिक हेल्थ नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा महाविद्यालय, जबलपुर से पांच सदस्यीय डॉक्टरों की टीम बुलाई है।
यह टीम बच्चे का इलाज कर रही है। पिछले 24 घंटे में उसके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। पार्क के क्षेत्र संचालक उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि बच्चे का वजन लगभग एक क्विंटल है। इसकी लगातार निगरानी की जा रही है। केनकली ने यह बच्चा 24 मई को जन्मा है। (संवाद)