फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्का मकान, ट्रैक्टर मालिकों को पीएम आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के लिए लाभार्थियों के चयन में मनमानी की जा रही है। जिले में 35 से अधिक अपात्रों को पीएम आवास का लाभ देने का मामला सामने आया है। इनमें ऐसे लाभार्थी हैं जिनके पास लोहिया, इंदिरा, सीएम आवास पहले से हैं। वहीं कई के पास पक्के मकान, ट्रैक्टर हैं। कई प्रधान के रिश्तेदार होने का भी लाभ ले रहे हैं। आनन फानन में इनको आवास बनाने के लिए 1.20 लाख रुपये भी दे दिए गए।
विज्ञापन

डीएम अनुराग पटेल के निर्देश पर पूर्व परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास हुबलाल ने जांच की तो खुलासा हुआ। डीएम की संस्तुति पर संबंधित सचिवों को नोटिस जारी कर अपात्रों से करीब 25 लाख रुपये की वसूली के आदेश दिए गए, लेकिन सचिव वसूली को लेकर गंभीर नहीं है। अब तक महज 80 हजार रुपये की वसूली की गई है। उधर, परियोजना निदेशक के सेवानिवृत्त हो जाने के बाद मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
इंदिरा आवास के साथ पीएम आवास
महुआ के बहेरी में वर्ष 2013-14 में बिंदु पुत्र लालू, राममिलन पुत्र बिंदु को इंदिरा, गीता पत्नी अंगद को इंदिरा आवास का लाभ मिल चुका है। वर्ष 2020-21 में फूला पत्नी राममिलन, सुरेश पुत्र राममिलन, कमलेश पत्नी राजकरण, गीता पत्नी अंगद को पीएम आवास का लाभ दिया गया।
विज्ञापन

---
पक्का मकान वालों को भी लाभ
जसपुरा के सिंधनकलां गांव में मलेदिया पुत्री फुलुवा को वर्ष 2013-14 में इंदिरा आवास आवंटित किया गया था। वर्ष 2020-21 में पीएम आवास आवंटित कर कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय किस्त जारी कर दी गई है। जब कि इसके पास पक्का मकान है।
पांच माह में ही बहाल हो गए सचिव
प्रभारी डीपीआरओ डॉ. रवि किशोर त्रिपाठी ने 29 दिसंबर को जसपुरा के ग्राम पंचायत सिंधनकला की सचिव पूजा सिंह को, 28 दिसंबर को महुआ के ग्राम पंचायत बहेरी के सचिव राजेश कुमार, बबेरू के ग्राम पंचायत अरमार के सचिव हरिनारायण को अपात्रों से आवास निर्माण की धनराशि वसूली में लापरवाही पर निलंबित कर दिया था। लेकिन बिना वसूली के ही इन्हें बहाल कर दिया गया।
अपात्रों से वसूली व कार्रवाई के लिए बराबर डीपीआरओ को पत्र लिखा जा रहा है। अब तक 80 हजार की वसूली की गई है। वसूली में तेजी लाने के लिए कहा गया है। - राघवेंद्र तिवारी, प्रभारी परियोजना अधिकारी ग्राम्य विकास, बांदा
पीएम आवास आवंटन में अनियमितता में सचिवों को निलंबित किया गया है। वसूली के लिए बीडीओ को पत्र लिखा गया है। जल्द वसूली कराई जाएगी। - अजय आनंद सरोज, जिला पंचायत राज अधिकारी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें