अतर्रा/तिंदवारी। शिक्षक दिवस पर शिष्यों ने गुरुओं का फूलमाला से स्वागत किया।
ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी, सरस्वती इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य अर्चना, नटखट बचपन प्ले स्कूल प्रबंधक राकेश गुप्ता, तुलसी फ्लावर गार्डन स्कूल प्रधानाचार्य जुगुल सोनी, लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल प्रधानाचार्य अमर द्विवेदी, संत विवेकानंद विद्या मंदिर प्रबंधक अनिल मिश्रा, पीजी कॉलेज अतर्रा प्राचार्य डॉ. अभिलाष श्रीवास्तव।
राजकीय आयुर्वेदिक कालेज प्राचार्य डॉ. सीके राजपूत, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज निदेशक प्रो. एसपी शुक्ला, आदर्श इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र मिश्रा, बूटू बाई इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य महिमा पाठक, जनता इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगंज प्रधानाचार्य जय प्रकाश त्रिपाठी को छात्र-छात्राओं ने माला पहनाकर और उपहार भेंट किए।
उधर, कांग्रेसियों ने शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षक देवी दयाल दीक्षित, रामभरोसा वर्मा, रामपाल शुक्ला, भैरव प्रसाद के घर पहुंचकर सम्मानित किया। पूर्व जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा, सेवा दल जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ बाजपेयी, नगर अध्यक्ष जगदीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
तिंदवारी में रामप्रताप दीक्षित डिग्री कालेज प्रबंधक रामबली दीक्षित, शिवदर्शन महाविद्यालय प्रबंधक रवि प्रकाश सिंह, प्राचार्य डा. विजय प्रकाश, रघुनाथ प्रसाद कालेज में प्रबंधक मनोज गुप्ता, प्रधानाचार्य अवधेश कुमार, एसडी गर्ल्स कालेज प्रधानाचार्य राधा शिवहरे, प्राथमिक विद्यालय नरी शिक्षक संघ अध्यक्ष हरवंश श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।