फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में गंदगी की भरमार, लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदौसा। कोरोना, मौसमी बीमारी और डेंगू से बचाव के दावे गांवों में फेल हैं। गंदगी और कीचड़ से सनी गलियां लोगों के लिए मुसीबत बनीं हुईं हैं। क्षेत्र के दुबरिया गांव में सफाईकर्मी महीने में एक दो बार ही आता है।
विज्ञापन

प्रधान से मिलकर अपना कोरम पूरा कर लेता है। गांवों की गलियों में कीचड़ और गंदगी भरी है। स्कूल जाने वाले बच्चों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ता है। प्राचीन शिव मंदिर और राम जानकी मंदिर तक जाने के लिए ग्रामीणों को गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है।
नालों की सफाई न होने तथा कूड़े का उठान न होने से उठ रही दुर्गंध से ग्रामीणों को बीमारियों से ग्रसित होने का अंदेशा बढ़ गया है। दुबरिया के मो. उमर, जलील खां, सलमान खां, अजहर खां, राजाराम, रामबहोरी व शुभम आदि ने अफसरों से गांव में साफ-सफाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें