फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधिवक्ता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बेटी की ससुराल रिश्तेदार संग शनिवार की शाम जा रहे बाइक सवार अधिवक्ता की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। बाइक में बैठा रिश्तेदार भी हादसे में घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

घटना पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया और स्पीड ब्रेकर की मांग की। घटनास्थल पर पुलिस को हेलमेट नहीं मिला। कोतवाली देहात क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी रामबली सिंह के बेटे राजेश सिंह वैश्य (50) पेशे से अधिवक्ता थे और बांदा कचहरी में प्रैक्टिस करते थे।
शनिवार की शाम वह बाइक से अपने रिश्तेदार निभौर गांव निवासी राजेश सिंह गौतम के साथ अपनी पुत्री रागिनी की ससुराल निभौर जा रहे थे। जौरही गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। देर तक घायल घटनास्थल पर पड़े तड़पते रहे।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। देर रात करीब 12 बजे अधिवक्ता राजेश सिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मृतक के भाई राकेश सिंह ने बताया कि राजेश दो भाइयों में बड़े थे। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो पुत्र छोड़ गए हैं। उधर, दुर्घटना पर ग्रामीणों ने रोष जताते हुए स्पीड ब्रेकर की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन यहां हादसे होते हैं।
आज न्यायिक कार्य नहीं करेंगे वकील
बांदा। सड़क दुर्घटना में वकील राजेश सिंह की मौत पर वकीलों ने दुख जताया है। सोमवार को न्यायिक कार्य न करने का निर्णय लिया गया। जिला अधिवक्ता संघ महासचिव सत्यदेव त्रिपाठी ने बताया कि संघ सभागार में दोपहर दो बजे शोकसभा होगी और मृत अधिवक्ता को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें