फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित डॉक्टर व कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। सीएमओ डॉ. विजय कुमार ने सीएचसी के निरीक्षण में डॉ. दिव्या गौतम, फार्मासिस्ट अवधेश पटेल, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आशीष को अनुपस्थित होने पर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने दीवारों पर पान की पीक देखकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी को सफाई कराए जाने के निर्देश दिए। प्रसव कक्ष में महिलाओं ने चिकित्सक व स्टाफ नर्स पर अवैध धन उगाही की शिकायत की। मरीजों से बाहर की दवा मंगाए जाने की शिकायत पर व्यस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।
उधर, चिकित्सकों ने अस्पताल परिसर में बने आवासों को पूर्व चिकित्सकों से खाली कराकर दिलाए जाने की बात कही। सीएमओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। डा. सुनील श्रीवास्तव, डा. अरविंद, विनोद, प्रदीप अग्रवाल, रामनरेश, शीतल, किरण, सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें