फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों ने मांगी तीन हजार रुपये पेंशन

विज्ञापन
Divyang asked for three thousand rupees pension - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। विभिन्न समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। चेतावनी दी कि जब तक समस्याओं से निजात नहीं मिलेगी आंदोलन जारी रहेगा। दिव्यांग, वृद्ध और विधवाओं के लिए प्रतिमाह तीन हजार रुपये पेंशन देने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने अशोक लाट में धरना देकर प्रदर्शन किया। शासन-प्रशासन विरोधी नारे लगाए। श्यामबाबू त्रिपाठी ने कहा कि दिव्यांग एक्ट अधिनियम 2016 की धाराओं का पुलिस चौकी, थाना, कोतवाली और पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों में बोर्ड लगवाया जाए।
दिव्यांग, वृद्ध और विधवाओं को रोजगार के लिए पांच हजार रुपये से लेकर दो लाख तक का ऋण बिना ब्याज व गारंटी के मिले। जिला उपाध्यक्ष राजबहादुर कुशवाहा ने राशन कार्ड बनवाने, पेंशन बढ़ाने, बच्चों की मुफ्त शिक्षा, परिवहन विभाग की बांदा से बबेरू जाने वाली बसों को राजापुर तक बढ़ाने, बांदा डिपो की दो बसें मरका से चलवाने की मांगें रखी।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन में महेश कुमार गुप्ता, इंद्रजीत, दिनेश सिंह, मोहन निगम, अजय सिंह, रामसोहन यादव, दीनानाथ, द्वारिका प्रसाद, अवधेश कुमार, राहुल कुमार, राजाराम, राममिलन प्रजापति, सुरेंद्र कुमार वर्मा, लवलेश, शिवाकांत त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें