नरैनी। पोषण माह के द्वितीय सप्ताह की थीम योग एवं आयुष के अंतर्गत पार्वती महिला महाविद्यालय में योग वेलनेस सेंटर व राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल, करतल की ओर से योग शिविर कराया गया।
आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। योग प्रशिक्षक राजेश कुमार सिंह ने योग से संबंधित जानकारी दी। आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. अंजली मिश्रा ने बालिकाओं को सुपोषण भारत के संदर्भ में व्याख्यान देते हुए रक्ताल्पता संबंधित औषधियों का वितरण किया।
जिसमें 60 से अधिक किशोरियां व शिक्षिकाएं लाभान्वित हुईं। योगाचार्य राम सिंह राजपूत ने प्रतिदिन योग करने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर संस्थापक जेपी पांडे, प्रधानाचार्य डॉ. ममता त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे।