फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीटनाशक मिला अनाज खाने से 12 गायों की मौत

Sat, 01 Apr 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
साहिवाल गाय
विज्ञापन

विज्ञापन
अनाज मंडी में कीटनाशक मिला अनाज खाने से शुक्रवार को 12 गायों की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही हिंदूवादी संगठन में रोष फैल गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम सुभाष चंद्र यादव ने मंडी सचिव कुलदीप सैनी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वसन दिया।

अनाज मंडी में कारोबारी छनन के बाद बचा अनाज दुकानों के आगे डालवा देते हैं। अनाज को सुरक्षित रखने के लिए मिलाया गया कीटनाशक भी आ जाता है। इसके खा लेने से पशुओं की मौत हो जाती है। शुक्रवार क ऐसा ही फेंका अनाज मंडी मेें खाने से 12 गायों की मौत हो गई।
विज्ञापन


गायों की मौत की सूचना मिलते ही इससे हिंदुवादी संगठन मंडी में एकत्रित हो गए। भाजपा अध्यक्ष विपिन माहेश्वरी, चंद्र प्रभा गुप्ता, गिर्राज वार्ष्णेय, अजय सागर, प्रमोद कुमार, समाजसेवी यश माहेश्वरी और जितिन साहनी ने मंडी सचिव पर मोबाइल पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


नाराज लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे एसडीएम ने मंडी सचिव सहित घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई का भरोसा दिया। छनन के ऐसे अनाज को खाकर पिछले माह भी मंडी में सात गायों की मौत हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें