फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बेटियों के साथ जा रही थी कूदने, लोगों ने बचाया

विज्ञापन
बच्चों के साथ आत्महत्या का प्रयास करने वाली युवती महिला थाने में। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मां ने तीन मासूम बेटियों के साथ जान देने की कोशिश की। केन नदी में छलांग लगाने जा रही महिला को राहगीरों ने पकड़ लिया और महिला थाना पुलिस के हवाले कर दिया। महिला के मुताबिक, पति की प्रताड़ना से तंग आकर वह बच्चों के साथ जान देने जा रही थी।
विज्ञापन



मंगलवार सुबह युवती अपनी तीन पुत्रियों को साथ बांदा-महोबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पुल से केन नदी में छलांग लगाने जा रही थी। तभी वहां से गुजर रहे राहगीरों ने देख लिया और झपटकर उसे पकड़ लिया। खबर मिलने पर यूपी-100 पुलिस और महिला थानाध्यक्ष फोर्स के साथ आ गईं। युवती का नाम कविता शिवहरे (30) पत्नी करुणाऔतार है। उसकी पुत्रियों में खुशी (6), शशि (3) व भावना (डेढ़ साल) की है।


महिला थाने में कविता ने पुलिस को बताया कि उसका मायका जबलपुर में है। बांदा शहर के कटरा मोहाल में ससुराल है। पति की संकट मोचन मंदिर के पास चाय की दुकान है। कविता ने बताया कि पति शराब के नशे में आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। सोमवार को भी लात-घूंसों और डंडे से बुरी तरह पीटा। इसी से तंग आकर वह बच्चियों के साथ आत्महत्या कर रही थी। उधर, महिला थानाध्यक्ष अनुपमा श्रीवास्तव ने बताया कि पति को थाने बुलाकर कड़ी चेतावनी दी गई है। लिखापढ़ी के बाद युवती को उसके ससुर भवानीदीन शिवहरे के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें