फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड के भाई की डंडे से पीटकर हत्या

Sun, 15 Apr 2018 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
युवक की हत्या स्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बांदा/खप्टिहाकलां। थाने में ड्यूटी कर रहे होमगार्ड के छोटे भाई की बाजार से लौटते समय घात लगाए बैठे लोगों ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्यारे शव खेत की मेड़ पर फेंककर फरार हो गए। मृतक के भाई ने गांव के तीन भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के पीछे लेनदेन और प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पैलानी थाना क्षेत्र के पड़ेरी गांव में रामलखन विश्वकर्मा होमगार्ड है। शनिवार की रात वह थाने में ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान देर रात उसका छोटा भाई शिवलखन (22) पुत्र रामलाल पड़ोसी गांव रामपुर में सब्जी बेचकर साइकिल से लौट रहा था। रास्ते में तुर्रा नाले के पास पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने चारपाई के पाए (डंडे) से पीटकर उसकी हत्या कर दी। शनिवार को सुबह दूध लेने नांदादेव गांव जा रहे गांव के हरीशंकर पाल ने शव पड़ा देखा तो फोन पर होमगार्ड भाई रामलखन को सूचना दी। मृतक के सिर पर गहरे घाव थे। शव डांड़ामऊ गांव की मेड़ पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे  में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाने में दी तहरीर मेें रामलखन ने बताया है कि गांव के रामकरन लोधी के साथ उसका भाई शिवलखन सब्जी का धंधा करता था। इन दोनों में लेनदेन का विवाद था। साथ ही कुछ दिन पहले रामकरन ने उसके पिता व चाचा राजेश विश्वकर्मा से उलहना दिया था कि शिवलखन उसकी पत्नी के पास आता-जाता है। इसे समझा लो नहीं तो मारा जाएगा।
विज्ञापन


तहरीर में रामलखन ने कहा है कि शिवलखन की हत्या तीन सगे भाइयों रामकरन, शिवकरन और रामलखन लोधी पुत्रगण झुर्री लोध (पड़ेरी) और रिश्ते में ससुर फतेहपुर निवासी प्रेम का हाथ है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शनिवार देर शाम पैलानी थानाध्यक्ष शिव प्रसाद ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। फिलहाल गिरफ्तार लोगों के नाम नहीं बताए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें