फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआरियों का कोर्ट ने मांगा आपराधिक इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। भाजपा नेता के होटल में पकड़े गए चर्चित जुएं के मामले में अदालत ने सभी छह जुआरियों का कोतवाली पुलिस से आपराधिक इतिहास तलब किया है।
विज्ञापन


अभियुक्तों की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए 9 जुलाई निर्धारित की गई है। पकड़े गए कई जुआरी पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस अदालत में पेश करने के लिए उनका आपराधिक इतिहास तैयार कर रही है। गैंगेस्टर की कार्रवाई भी की जा सकती है।

कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की देर रात शहर के मध्य छावनी मोहल्ले में स्थित होटल/लॉज में छापा मारकर छह जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। उनके पास 30,350 रुपये और हरेक जुआरी के पास एक-एक मोबाइल फोन बरामद किया था। जुएं की यह फड़ होटल की पहली मंजिल पर स्थित कमरा नंबर-104 में जमी थी।
विज्ञापन


यह कमरा शहर के खुटला निवासी मोहम्मद अय्यूब ने अपनी आईडी जमा कर पार्टी आयोजन के नाम पर बुक कराया था। बंद कमरे में चल रहे जुएं की किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। शहर कोतवाली और कई चौकियों के प्रभारी और उप निरीक्षकों तथा कांस्टेबिलों ने होटल में छापा मारकर जुएं वाले कमरे में दबिश दी। यहां जुआं खेल रहे मोहम्मद अय्यूब पुत्र यूनुस (खुटला), सनी पुत्र लल्लू (कलामतपुरा), शहजेब इलाही पुत्र शान इलाही (कालवनगंज), अब्दुल वासिफ पुत्र अब्दुल बारी (मर्दननाका), फहीम खां पुत्र रियाज व गुलफाम पुत्र काले खां (मर्दननाका पुलिस चौकी के पीछे) को रंगेहाथ दबोच लिया।

पुलिस के मुताबिक फड़ से ताश समेत 30,350 रुपये और तलाशी में 2120 रुपये तथा 6 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। सभी जुआरियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किए जाने के बाद जेल भेज दिया गया। उधर, अभियुक्तों द्वारा जमानत के लिए अदालत में दी गई अर्जी पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट खलीकुज्जमां ने 9 जुलाई निर्धारित की। साथ ही कोतवाली पुलिस को आदेश दिया कि पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास अदालत में पेश करें। यह भी चर्चा है कि जुआरियों पर पुलिस गैंगेस्टर एक्ट लगा सकती है।
विज्ञापन


उधर, होटल मालिक व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक मनोज जैन का कहना है कि उनके कुछ विरोधी इस मामले को तूल देकर राजनीतिक खुन्नस निकालना चाहते हैं। उनका किसी जुआरी से दूर-दूर तक का वास्ता नहीं है। होटल का कमरा कोई भी व्यक्ति आईडी दिखाकर बुक करा सकता है। मोहम्मद अय्यूब ने होटल में पार्टी करने के नाम से दो कमरे बुक किए थे। श्री जैन से इसकी उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।


जुआरियों का कोर्ट ने मांगा आपराधिक इतिहास
भाजपा नेता के होटल में पकड़े गए जुआरियों का मामला
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पुलिस को दिए आदेश
आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई कल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें