बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के बेनी पुरवा में 30 वर्षीय युवती संतरा पत्नी प्रीतम ने शनिवार को दोपहर जहरीला पदार्थ पी लिया। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजन जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। पति प्रीतम और नंद रामदुलारी ने बताया कि संतरा पति के साथ बंटवारे में मिले मकान में अलग रहती थी।
3 बीघा जमीन हिस्से में आई थी। कुछ और जमीन व मकान के बंटवारे को लेकर पति से हुए विवाद के बाद जहर पी लिया। मृतका के 3 बच्चे हैं।
उधर, जहर खाने की अन्य घटनाओं में शहर कोतवाली के पल्हरी गांव में विनोद (25) पुत्र छोटेलाल और शहर के धीरज नगर में शिवनारायण (18) पुत्र कृष्णा ने जहर खा लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे घरेलू कलह बताई गई है।
शिवनारायण बांदा शहर के इंटर कालेज में 12वीं का छात्र है। एक अन्य घटना में शहर कोतवाली के कनवारा गांव में छिपकली गिर जाने से जहरीली हो गई चाय पी लेने पर मिथलेश सिंह (28) पत्नी दिलीप सिंह की तबियत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।