फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल लूटने की फिराक में बैठे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बदौसा/अतर्रा (बांदा)। रेलवे लाइन के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे बदमाशों से बांदा पुलिस का आमना-सामना हो गया। दोनों ओर से कई राउंड गोलीबारी हुई। फायरिंग की आवाज से आसपास का इलाका और गांव के लोग दहल गए। पुलिस के मुताबिक हाल ही में मानिकपुर जंक्शन के पनहाई रेलवे स्टेशन के पास लूटी गई गंगा कावेरी एक्सप्रेस में शामिल रहे बदमाश लूलू पटेल और आदित्य यादव शामिल थे। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से कारतूस के कई खोखे बरामद किए हैं।


शुक्रवार की रात करीब साढ़े 11 बजे बदौसा थानाध्यक्ष आलोक सिंह फोर्स के साथ बदौसा रेलवे आउटर सिग्नल के पास अतर्रा की सीमा पर स्थित सिग्नल टूल बॉक्स के चबूतरे के नजदीक पहुंचे तो वहां पहले से बैठे असलहों से लैस बदमाश भागे और पुलिस पर फायर शुरू कर दिए। थानाध्यक्ष ने एंटी डकैती टीम और क्षेत्राधिकारी तथा अन्य पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। यूपी-100 और एंटी डकैती टीम भी पहुंच गई। दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं। इस बीच अतर्रा क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह और फतेहगंज थानाध्यक्ष आलोक सिंह, अतर्रा थाना इंसपेक्टर विक्रमाजीत सिंह पहुंच गए। कुछ ही देर बाद पुलिस अधीक्षक एस आनंद और अपर एसपी एलबीके पाल भी मौके पर पहुंचे। नजदीक में स्थित घने जंगल का फायदा उठाते हुए बदमाश जंगल में गुम हो गए। पुलिस ने उनकी सर्चिंग की लेकिन हाथ नहीं लगे। अलबत्ता घटनास्थल पर 315 बोर के पांच कारतूस के खोखे व एक कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन



बदौसा थानाध्यक्ष ने बताया कि भागे डकैत गंगा कावेरी एक्सप्रेस डकैती में शामिल बताए गए हैं। इनके विरुद्ध पहले से भी ट्रेन लूटने के कई मुकदमे हैं। आज भी रेलवे लाइन के पास इसी फिराक में थे कि कोई ट्रेन को निशाना बनाएं। दोनों के विरुद्ध बदौसा थाने में धारा 307 व 25 आर्म्स एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


बदौसा। पुलिस ने भले ही दो बदमाशों पर रिपोर्ट दर्ज की हो लेकिन ग्रामीणों और आसपास रहने वालों के मुताबिक डकैतों की संख्या छह या सात थी और वह बोरे में कुछ भरे हुए थे। आशंका जताई कि ये असलहे और कारतूस थे। भागते समय बदमाश इन्हें लादकर साथ ले गए। सभी बंदूक से लैस थे। उधर, थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि वह बदौसा रेलवे स्टेशन से पैदल ही रेल लाइन पर चल रहे थे। तभी बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। वह बाल-बाल बचे। ब्यूरो

-दोनों ओर से चलीं कई राउंड गोलियां, अंधेरे में बचकर भाग निकले बदमाश
-गंगा कावेरी डकैती में शामिल थे दोनों डकैत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें