फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोतवाली देहात क्षेत्र के महोखर गांव निवासी प्रवासी मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बेर्रांव गांव के पास सड़क के किनारे शव मिला है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस सड़क दुर्घटना में मौत बता रही है। प्रवासी मजदूर हरियाणा से दीपावली पर घर आया था।
महोखर गांव निवासी शारदा का पुत्र गोविंदा विश्वकर्मा (27) हिसार (हरियाणा) में गोशाला में काम करता था। यहां गांव स्थित पैतृक घर में ताला बंद था। दीपावली पर वह घर में दीप जलाने के लिए बुधवार को सुबह गांव पहुंचा और बाइक से सांड़ा (कमासिन) गांव स्थित अपनी ननिहाल जाने के लिए निकल गया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बेर्रांव गांव के पास सड़क किनारे उसका शव मिला। बाइक क्षतिग्रस्त थी। हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। कुछ देर बाद हिसार में रह रहे बड़े भाई रामधनी ने गोविंदा के मोबाइल पर फोन किया तो पुलिस ने घटना के बारे में बताया। शिनाख्त हो जाने पर पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। भाई ने बताया कि उसका और गोविंदा का पूरा परिवार हिसार में रहता है। दिवाली पर दीपक जलाने के लिए पैतृक घर आया था। रामधनी ने भाई गोविंदा के शरीर पर चोट के निशान होने पर हत्या की आशंका जताई है। जबकि पुलिस अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होना बता रही है। प्रभारी निरीक्षक केके पांडेय का कहना है कि मामले जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें