फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम कोर्ट के बाहर दबंग ने ग्रामीण पर तानी बंदूक

विज्ञापन
विज्ञापन
खप्टिहा कलां। पैलानी तहसील में एसडीएम कोर्ट के बाहर दबंग ने ग्रामीण पर बंदूक तान दी। दबंग की इस करतूत से हड़कंप मच गया। हालांकि बंदूक खाली थी। आरोपी भाग निकला। एसडीएम ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। पुलिस ने बंदूक कब्जे में ले ली है। भाई ने आरोपी के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव निवासी नरेंद्र व वीरेंद्र सिंह की गांव के गोरे सिंह से रविवार की रात विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान कर दिया। सोमवार को पैलानी एसडीएम की कोर्ट में पेश किया गया।
नरेंद्र सिंह को छुड़ाने के लिए उसका पुत्र राजा अपने पिता की लाइसेंसी दोनली बंदूक लेकर पहुंच गया और दूसरे पक्ष के गोरे सिंह के सामने तान दी। इससे हड़कंप मच गया। आरोपियों को लेकर आए कांस्टेबल भी मूकदर्शक बने रहे। तभी एक कांस्टेबल जितेंद्र गौतम ने चकमा देकर बंदूक छीन ली। जांच में यह खाली पाई गई। कारतूस नहीं था। आरोपी राजा भाग निकला। एसडीएम ने घटना को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों के तीनों लोगों को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने बताया कि राजा सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गांव में कई स्थानों पर दबिश दी गई है। गोरे सिंह के बड़े भाई दिनेश सिंह ने राजा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें