बांदा में शानिवार को 80 नए और कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं बांदा जेल में संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। जेल में शनिवार को 8 नए मरीज पाए गए हैं। जो की जेल में बंदी हैं। जनपद में अब सक्रिय मरीजों का आंकड़ा तीन सैकड़ा से ज्यादा हो गया है।
उत्तर प्रदेश के बांदा में शानिवार को 80 नए और कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं बांदा जेल में संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। जेल में शनिवार को 8 नए मरीज पाए गए हैं। जो की जेल में बंदी हैं। जनपद में अब सक्रिय मरीजों का आंकड़ा तीन सैकड़ा से ज्यादा हो गया है। हालांकि लगभग इतने ही स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं।
विज्ञापन
शनिवार को जारी हुई पॉजिटिव मरीजों की लिस्ट में शहर के बजरंग कालोनी, इंदिरा नगर, स्वराज कालोनी, बलखंडी नाका, पुलिस लाइन, अलीगंज, आवास विकास सहित अतर्रा में 25 और नरैनी में 3 संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों की सूची में 21 महिलाएं हैं। किशोर और बालक-बालिकाओं की संख्या 6 है।