फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में आए दिन हो रहीं मुख्तार अंसारी की हत्या की साजिश

विज्ञापन
पिता मुख्तार अंसारी से मिलने आए पुत्र उमर अंसारी जेल गेट पर। संवाद - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से मिलने आए बेटे उमर अंसारी ने एक बार फिर जेल व प्रशासनिक अफसरों पर पिता की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर जेल व पुलिस तथा प्रशासनिक अफसर उन्हें मारना चाहते हैं। आए दिन जेल में उनकी हत्या की साजिश की जाती है। बिना किसी इंट्री के अवैध लोग प्रवेश कर रहे हैं। उमर ने कहा कि ठंड में पिता बीमार चल रहे हैं। उनका इलाज नहीं कराया जा रहा।
उनसे मुलाकात भी नहीं कराई जाती। न ही जेल मैन्युअल के अनुसार फोन पर बात कराई जाती है। प्रभारी कारागार अधीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर उमर की मुलाकात उनके पिता मुख्तार से कराई है। सामान्य मुलाकातें शासन से प्रतिबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें