बांदा। हाईकमान के आह्वान पर क्रांति दिवस (9 अगस्त) को कांग्रेस ने भाजपा गद्दी छोड़ो दिवस मनाया। महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, किसानों की समस्या, बिगड़ी कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार मुख्य मुद्दे थे।
विधानसभा क्षेत्र स्तर पर आयोजित प्रदर्शन में सोमवार को दोपहर जिला और शहर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में शहर के खुटला मोहल्ले से पैदल मार्च निकाला गया। भाजपा विरोधी नारे लगाते हुए कांग्रेसियों का जत्था इंदिरा पार्क पहुंचा। यहां सड़क पर कुछ देर धरना दिया। अगुवाई जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार दुबे (लालू) और शहर अध्यक्ष पूर्व चेयरमैन संजय गुप्ता ने की।
प्रदेश सचिव अखिलेश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, अधिवक्ता राजेश कुमार दुबे (गुड्डा भैया), पूर्व डीडीसी मो. इदरीस, मुमताज अली, सीमा खान, कुतैबा जमां खां, सभासद जुगनू, शोएब रिजवी, अशरफ पप्पू, अशोक चौहान, संतोष, राजेश गुप्ता पप्पू, पूर्व शहर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता, द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला, धीरेंद्र पांडेय, शब्बीर सौदागर, जीलानी दुर्रानी, अल्लारक्खू, सुखदेव, साजिद, रईसा, चंदा आदि शामिल रहीं।