चेटीचंद महोत्सव में नृत्य करतीं सिंधी समाज की युवतियां।
- फोटो : BANDA
बांदा। सिंधी समाज ने रविवार को चेटीचंद महोत्सव हर्षोल्लास व आस्था के साथ मनाया। महिला व पुरुषों का डांडिया नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। लॉकडाउन में दो वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो सका था। ऐसे में इस बार श्रद्धालुओं में जोश भी दोगुना दिखा। बाइक रैली और शोभा यात्रा भी निकाली गई।
चौक बाजार नवाबी सरांय गेट पर स्थित चेटीचंद मंदिर में झूलेलाल भगवान की विशेष आरती व पूजा हुई। उनके जयकारे गूंजते रहे। चवन दो झूलेलाल तहिंजा थिदा बेड़ा पार’ भजन के साथ महिलाओं व पुरुषों ने डांडिया नृत्य किया। सिंधी समाज ने शहर में बाइक रैली और बहराडे साहब की शोभा यात्रा निकाली।
इस मौके पर दौलत पंजवानी, हरी पंजवानी, सुनील भगवानी, मुकेश भगवानी, ओम प्रकाश भगवानी, बावनदास मंगलानी, बुल्ली पंजवानी, मोती पुरुषवानी, श्याम आरेजा, आकाश मूलचंदानी, हनी भगवानी आदि सहित सिंधी समाज के युवक-युवतियां और बुजुर्ग शामिल रहे।