फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार इंस्पेक्टर, 44 पुलिस कर्मियों के तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पुलिस लाइन से चार इंस्पेक्टर और एक दरोगा को अलग-अलग कार्य सौंपे गए हैं। सात हेड कांस्टेबल व 28 कांस्टेबल को पुलिस लाइन से थानों में भेजा गया है। आठ महिला कांस्टेबलों को भी नई तैनाती दी गई है।
विज्ञापन

एसपी अभिनंदन ने शनिवार को तबादला आदेश जारी किया। पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह को पुलिस कार्यालय में सीसीटीएनएस, इंस्पेक्टर सभाजीत पटेल को आईजीआरएस, इंस्पेक्टर रामबरन सिंह को जन शिकायत प्रकोष्ठ और इंस्पेक्टर रामजी सिंह को आईजीआरएस से विशेष जांच प्रकोष्ठ भेजा गया है।
दरोगा महेंद्र कुमार द्विवेदी पुलिस लाइन से मानिटरिंग सेल भेजे गए हैं। पुलिस लाइन से हेड कांस्टेबल सुनील सिंह सेंगर व प्रकाशवीर सिंह को कोतवाली देहात, अनुराधा कुमार को तिंदवारी, शिव बहादुर को पैलानी भेजा गया है।
विज्ञापन

सिपाहियों में शंकर लाल को ट्रैफिक, राममूर्ति को नरैनी, रमाकांत को मटौंध, जोगेंद्र सिंह को बदौसा, धर्मेंद्र तिवारी को खप्टिहा चौकी, भगवतीशरण व शुभम सिंह को शहर कोतवाली, निसार अहमद को पपरेंदा चौकी।
शिवाकांत पांडेय व मो. यूनुस बबेरू, सुरेंद्र कुमार कोतवाली देहात, जुहैद खां व सुनील कुमार फतेहगंज और महिला कांस्टेबल अभिलाषा सिंह को शहर कोतवाली भेजा गया है।
हेड कांस्टेबल सुरेशचंद्र यादव को गिरवां से जसपुरा, सतेंद्र सिंह को ट्रैफिक से सम्मन सेल, रतीराम को देहात कोतवाली से अतर्रा में तैनात किया गया है। सिपाही चंदन कुमार को नरैनी पैरोकार, संदीप कुमार को देहात कोतवाली पैरोकार, विष्णु गुप्ता को कालिंजर पैरोकार।
सतीश वर्मा को चिल्ला से कमासिन, कृष्ण कुमार को फतेहगंज से चौकी भूरागढ़, सुधाकर कनौजिया को सीसीटीएनएस बदौसा, मयंक गुप्ता व हरदीप को सीसीटीएनएस नरैनी, शैलेंद्र कुमार को सीसीटीएनएस मटौंध, अभिषेक यादव को सीसीटीएनएस पैलानी, देवार्षि यादव को देहात कोतवाली से विशेष जांच प्रकोष्ठ व रवींद्र कुमार को कमासिन से और आलोक यादव को फतेहगंज से शहर कोतवाली, शुभम मिश्रा को फतेहगंज से बबेरू और श्रीओम को चिल्ला भेजा गया है।
महिला सिपाहियों में प्रियंका पांडे को शहर कोतवाली से तिंदवारी, प्रिया सिंह को नरैनी से जसपुरा, सोनम मौर्या को बबेरू से महिला पुलिस चौकी बबेरू, शबाना आजमी को बिसंडा से फतेहगंज, नैंसी सिंह को तिंदवारी में सीसीटीएनएस, पूनम गौतम को कालिंजर से साइबर सेल और जहांआरा बेगम को मर्का से जसपुरा थाने भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें