बांदा। कोरोना की तीसरी लहर भी बुंदेलियों का बाल बांका कम ही कर पाएगी। यहां संक्रमण तो तेजी से हो रहा है, लेकिन रिकवरी रेट जबरदस्त है। पूरे बुंदेलखंड में रिकवरी दर 95 फीसदी है।
चित्रकूटधाम मंडल में स्थिति और मजबूत है। यहां स्वस्थ होने वाले मरीजों का ग्राफ 97 प्रतिशत है। सातों जनपदों में अब तक 96,283 बुंदेली संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 91,795 संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो गए। चित्रकूटधाम मंडल में 67,537 से ज्यादा लोग कोरोना की गिरफ्त में आए। इनमें 63,790 बीमारी से मुक्त होकर चंगे हो चुके हैं।
वर्तमान में कुल 3747 सक्रिय मरीज बताए गए हैं। प्रदेश स्तर पर बुंदेलखंड में संक्रमण का दायरा मात्र 5 प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक तीसरी लहर में बुंदेलखंड में संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है। मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ रिकवरी रेट भी बढ़ रहा है। यहां मौतों का ग्राफ बहुत कम है।
तीसरी लहर में बुंदेलखंड में कोरोना का ग्राफ
जनपद कुल संक्रमित स्वस्थ सक्रिय मृत्यु
बांदा 11473 11161 312 162
चित्रकूट 7413 7250 184 79
हमीरपुर 5536 5333 203 102
महोबा 4303 4261 42 86
-------------------------------------------------
मंडल योग- 28746 28005 741 429
-------------------------------------------------
झांसी मंडल
जालौन 12644 12012 632 204
झांसी 41424 38647 2596 664
ललितपुर 13650 13131 519 130
-------------------------------------------------
योग- 67537 63790 3747 998
-------------------------------------------------
बुंदेलखंड योग- 96283 91795 4488 1427
-----------------------------------------------