Bulldozer run, relief from jam
- फोटो : BANDA
बांदा। शहर को सुंदर बनाने व जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शुक्रवार को राणाप्रताप चौक से जजी चौराहे तक फुटपाथ को खाली कराया गया। पक्के अवैध निर्माण को जेसीबी से हटाया गया। इससे आवागमन आसान हो गया। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट केशव प्रसाद, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बुद्ध प्रकाश सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
उधर, सिटी मजिस्ट्रेट ने जजी चौराहे से कचहरी, जेल चौराहे तक दुकानदारों को फुटपाथ खाली करने व अवैध निर्माण को स्वत: हटाए जाने की चेतावनी दी। कहा कि अतिक्रमण के दौरान अवैध निर्माण पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। व्यापारी नेता अमित सेठ भोलू का कहना है कि प्रशासन के अतिक्रमण अभियान का यहां के व्यापारी समर्थन कर रहे हैं। लेकिन उनका कहना है कि प्रशासन के पास उजाड़े गए छोटे-छोटे दुकानदारों को बसाने की कोई स्थायी समाधान नहीं है। जिससे तमाम तमाम गुमटी व फुटपाथ पर दुकानदारी करने वाले छोटे व्यापारियों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।