फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज न मिलने पर भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। इलाज में देरी पर परिजनों ने भाजपा महिला मोर्चा के साथ सीएचसी परिसर में हंगामा व नारेबाजी की। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर चिकित्सक के निलंबन की मांग की।
विज्ञापन

नरैनी रोड सिविल लाइन निवासी प्रतिभा पत्नी अनिल मिश्रा सोमवार को पेट में दर्द होने पर परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में तैनात महिला डॉक्टर ने डेढ़ घंटे तक कोई इलाज नहीं किया। महिला तड़पती रही। परिजन महिला को बांदा ले गए और प्राइवेट नर्सिंग होम भर्ती कराया। बुधवार को वापस लौटे परिजनों ने इसकी जानकारी भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों को दी। कुछ ही देर में भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं वहां आ गई और परिजनों ने सीएचसी परिसर में हंगामा व नारेबाजी की।
सीएचसी अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिजनों ने एसडीएम को शिकायतीपत्र देकर इलाज में लापरवाही बरतने वाले महिला चिकित्सक के निलंबन की मांग की। महिला मोर्चा नेत्री मंजू चौरिहा ने कहा कि जो डॉक्टर मरीज के दर्द को समझ न सके उसे रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने चिकित्सक को जल्द निलंबित करने की मांग की।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामदीन उपाध्याय, सौम्या उपाध्याय, भाजपा मंडल अध्यक्ष वेद निराला, शिव मोहन गुप्ता, रमाकांत, कैलाश तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भरत लाल कोटार्य, सरत्यनारायण चौरिहा, पंकज गौतम, सुशील त्रिपाठी, माया देवी, रोहिणी, प्रीति, रानी, रंजना, रत्ना आदि मौजूद रही। उधर, सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डा. अरविंद कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें