फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: दो दिन से लापता युवक का केन नदी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 13 Oct 2021 02:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बांदा जिले में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।  
विज्ञापन
बांदा: केन नदी में मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बांदा जिले में दो दिन पूर्व लापता बंगलीपुरा निवासी 20 वर्षीय अमन त्रिपाठी का शव कनवारा गांव स्थित केन नदी में मिला। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक दो दिन पहले अमन अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने की बात कहकर घर से निकला था। उसके बाद वापस नहीं लौटा। एसपी अभिनंदन ने बताया कि पार्टी में शामिल सभी 6 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मृतक भाजपा सेक्टर संयोजक का पुत्र बताया जा रहा है। युवक का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें