फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को स्कूल आवंटन की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बेसिक शिक्षा विभाग में पारस्परिक अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में आसपास के जिलों से आए अध्यापकों का मंगलवार को ऑनलाइन स्कूल आवंटन की प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह से साइट न खुलने की वजह से यह काम दोपहर तीन बजे के बाद शुरू हो सका।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा कार्यालय में सुबह से स्कूल आवंटन को लेकर अध्यापकों की भीड़ रही। 72 शिक्षकों को स्कूल आवंटित किए जाने हैं।
कार्यालय में कंप्यूटर इत्यादि लगाकर आवंटन का कार्य शुरू किया गया। साइट न खुलने की वजह से यह कार्य दोपहर तीन बजे के बाद हो सका। ऑनलाइन प्रक्रिया में शासन की ओर से निर्धारित स्कूलों में अध्यापकों को भेजा जाएगा। इससे बेसिक शिक्षा विभाग में स्टाफ की कमी से प्रभावित हो रही शिक्षा व्यवस्था पर अंकुश लग सकेगा। बीएसए रामपाल सिंह ने बताया कि प्रक्रिया शुरू है। स्कूलों का आवंटन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें