फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दो युवकों के साथ रिश्तेदारी में जाना पिता को नागवार गुजरा तो उसने किशोर उम्र पुत्री को डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर किशोरी ने फांसी लगा ली। पिता का कहना है कि दोनों युवक पुत्री को छोड़कर भाग गए थे। पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट दर्ज कराएगा।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के चंद्रायल गांव में सपना (14) पुत्री राजकरन ने शनिवार को देर शाम कमरा बंदकर खपरैल में दुपट्टे से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद घर लौटे पिता ने शव फंदे पर लटका देखा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पिता ने बताया कि दो दिन पूर्व सजातीय दो युवक उसकी पुत्री को जबरन बाइक पर बैठाकर कैरी गांव ले गए थे।
रिश्तेदारों की नाराजगी पर दोनों युवक पुत्री को छोड़कर चले गए। शाम को वह कैरी गांव पहुंचा और सपना को लेकर घर आ गया। दूसरे दिन शनिवार को उसने जान दे दी। मां गायत्री और भाई गाजियाबाद में मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन

मृतका तीन भाइयों में एकलौती थी। कक्षा चार में पढ़ती थी। बिसंडा थाना इंसपेक्टर कृष्ण कुमार पांडेय ने बताया कि मृतका घटना के वक्त घर में अकेली थी। स्वजातीय युवक उसे रिश्तेदारी में ले गए थे। इसी बात पर पिता ने उसे डांट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें