फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमे में फैसले के बाद आयोग ने सौंपी राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। लोक अदालत में मुकदमा निर्णय में तय हुई धनराशि 1,39,846 रुपये स्टेट बैंक, कचहरी शाखा प्रबंधक ने बृहस्पतिवार को जिला उपभोक्ता आयोग में जमा कर दी।
विज्ञापन

जिला उपभोक्ता आयोग रीडर स्वतंत्र रावत ने बताया कि बबेरू तहसील के थरथुवा गांव की तंजुल स्टेट बैंक, बांदा शाखा प्रबंधक को पक्षकार बनाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पिता ने सावधि जमा खाता में 15 मई 2000 को 55 हजार रुपये जमा किए थे। इस मामले का लोक अदालत में मुकदमा निस्तारण करने को प्री-ट्रायल किया गया।
शाखा प्रबंधक ने 1,39,846 जमा करने की बात कही। लोक अदालत में तयशुदा धनराशि बैंक ने ब्याज सहित जमा कर दी। जिला उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष तूफानी प्रसाद और सदस्य अनिल कुमार चतुर्वेदी ने बृहस्पतिवार को तंजुल को संबंधित रकम का चेक सौंप दिया। प्रदीप कुमार, मो. आरिफ अली, विनोद कुमार, शिवकरण वर्मा, अधिवक्ता विनय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें