फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो से कुचलकर महिला की मौत, जाम लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा/खुरहंड/महुआ। तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खड़ी महिला को कुचल दिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने बांदा-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे एसडीएम ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी जागेश्वर की पत्नी पार्वती (42) सोमवार को राशन की दुकान से गल्ला लेने गई थी। वह दुकान के बाहर सड़क के किनारे खड़ी थी। तभी अतर्रा से बांदा की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने महिला को कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। मृतका के परिजनों की मांग थी कि बोलेरो को तत्काल पकड़ने के साथ ही आर्थिक मदद दी जाए। करीब आधा घंटा तक सड़क पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

सूचना पर उप जिलाधिकारी सौरभ शुक्ला, गिरवां थानाध्यक्ष, खुरहंड चौकी प्रभारी वीरेंद्र त्रिपाठी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। एसडीएम ने बमुश्किल उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। आश्वासन दिया कि बोलेरो सहित चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और नियमानुसार हर संभव मदद की जाएगी। तब जाम खत्म हो सका। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें