फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात एक युवक ने घर में अकेली युवती के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। पुलिस के कार्रवाई न करने पर युवती ने परिजनों के साथ एसपी से मिलकर शिकायत की। एसपी ने रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गांव की 26 वर्षीय युवती ने बताया कि रविवार की रात घर में अकेली थी। तभी गांव के तीन युवक उसके घर में घुस गए। एक युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर पड़ोसियों के पहुंचने से पहले ही आरोपी धमकी देते हुए भाग गए।
आरोप लगाया कि आरोपी उसका मंगलसूत्र भी छीन ले गए। सोमवार को थाने में घटना की सूचना दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें