फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्पण सप्ताह में 71 महिलाएं सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्म दिवस पर भाजपा द्वारा मनाए जा रहे पर सेवा समर्पण सप्ताह की श्रंखला में शनिवार को महिला मोर्चा के बैनर तले 71 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में आयोजित समारोह में 10 डॉक्टर, 20 नर्स, 30 समाजसेवी और 10 सफाई कर्मी महिलाओं को प्रशस्तिपत्र और फूलों की माला तथा अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। मोर्चा की प्रदेश महामंत्री कृतिका अग्रवाल और उपाध्यक्ष कमलावती सिंह भी उपस्थित रहीं।
इनके अतिरिक्त सांसद आरके सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ममता मिश्रा, मोना शुक्ला ने भी महिलाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गुप्ता ने सभी 71 महिलाओं को सम्मानित करने के साथ ही सराहा भी। सभी का आभार जताया। संचालन विनीता विश्वकर्मा ने किया।
महिला मोर्चा की पहली बैठक
बांदा। भाजपा महिला मोर्चा की नव गठित कार्य समिति की शनिवार को जिला कार्यालय में पहली बैठक हुई। मंडल और जिला स्तरीय पदाधिकारियों का प्रदेश उपाध्यक्ष व महामंत्री ने परिचय लिया। विधान सभा चुनाव पर चर्चा हुई।
ओममणि वर्मा, अभिलाषा मिश्रा, दीपशिखा सिंह, श्वेता गौर, विनीता विश्वकर्मा, सुधा सिंह, हेमलता वर्मा, विनीता कौशल, किरन सेठी, सुशीला नामदेव, रामदुलारी, प्रज्ञा, ज्योति आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें