फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पूर्व सचिवों पर 4.11 करोड़ के गबन की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। डिस्ट्रिक्ट बोर्ड टीचर्स कोआपरेटिव सोसाइटी (बांदा-चित्रकूट) में 4 करोड़ 11 लाख 56 हजार 852 रुपये के गबन का मामला प्रकाश में आया है। शिक्षकों की गाढ़ी कमाई में किया गया यह घोटाला ऑडिट में पकड़ा गया। उपायुक्त व उप निबंधक सहकारिता चित्रकूटधाम मंडल के निर्देश पर सचिव ने तत्कालीन दो सचिवों (दोनों सगे भाई) के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बोर्ड टीचर्स कोआपरेटिव सोसाइटी शिक्षकों को लोन आदि देती है। वर्ष 2014-15 से 2016 में तत्कालीन सचिव रामप्रताप व विनोद कुमार (मऊ, चित्रकूट) पर 4 करोड़ 11 लाख 56 हजार 852 रुपये का गबन करने का आरोप है। यह भी आरोेप हेै कि तब से अब तक अभिलेख भी समिति को नहीं दिए गए। यह गड़बड़ी ऑडिट में पकड़ी गई। गड़बड़ी उजागर होने पर उपायुक्त एवं उप निबंध
क सहकारिता (चित्रकूटधाम मंडल) ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, बांदा को कार्रवाई के निर्देश दिए। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता के आदेश पर सचिव डिस्ट्रिक्ट बोर्ड टीचर्स कोआपरेटिव सोसाइटी (बांदा-चित्रकूट) चक्रपाणि अवस्थी ने कोतवाली में मूलरूप से चित्रकूट जिले के पतेरिया गांव और अब शहर के आवास विकास निवासी तत्कालीन सचिव रामप्रताप पुत्र गिरधारी लाल और उसके भाई विनोद कुमार (इंदिरा नगर) के खिलाफ गबन की धारा 409 में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं उप निबंधक सहकारिता दीपक सिंह ने बताया कि ऑडिट में यह गड़बड़ी जनवरी 2021 में पकड़ी गई थी। तब से लगातार सचिव को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जा रहा था। आरोपी सचिवों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई व रिकवरी की भी कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सचिव की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना सब इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें