फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटा में पड़े वोटों से भी पीछे रह गए 21 उम्मीदवार

विज्ञापन
बांदाः मतगणना पंडाल में दाखिल होने से पहले सीडीओ की तलाशी लेते पुलिस कर्मी और पंडाल से बाहर आते ड? - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। विधान सभा चुनाव में नोटा (इनमें से कोई नहीं) बटन भी खूब इस्तेमाल किया गया है। आलम यह है कि जिले के चारों विधान सभा क्षेत्रों में कांग्रेस के तीन प्रत्याशियों सहित 21 उम्मीदवार नोटा में पड़े वोटों से पीछे रह गए। सबसे ज्यादा नोटा का बटन नरैनी (सुरक्षित) सीट में इस्तेमाल हुआ।
विज्ञापन

प्रत्याशी पसंद न होने पर मतदाता ईवीएम में नोटा का बटन इस्तेमाल करते हैं। चारों विधान सभा क्षेत्रों में नोटा में कुल 8111 वोट पड़े। इनमें नरैनी में 3420, तिंदवारी में 2267, बांदा में 1598 और बबेरू में 826 वोट शामिल हैं। नोटा में पड़े वोटों से कई धुरंधर पीछे रह गए। इनमें बांदा सदर व तिंदवारी सीट में 4-4, नरैनी में 5 और बबेरू में 8 (कुल 21) प्रत्याशी शामिल हैं।
नोटा से पीछे रहे विधानसभा क्षेत्रवार उम्मीदवारों का ब्योरा-
बांदा सदर : लक्ष्मीनारायण (कांग्रेस)-1894, देवनाथ यादव-1550, गुलाबचंद्र कुशवाहा- 990 व राम प्रसाद सिंह- 915
नरैनी (सुरक्षित) : पवन देवी (कांग्रेस)- 1806, राधेश्याम (आप)- 662, दयाराम- 2550, रितेश कुमार 973 व लवलेश (असपा)- 1320
बबेरू : गजेंद्र पटेल (कांग्रेस)- 2112, डा.रामचंद्र सरस- 1589, जगरूप भाष्कर- 585, जयपाल- 504, जियालाल धुरिया- 804, राजबहादुर कुशवाहा- 749, समता देवी- 817 व सिम्मी बर्मन- 1944
विज्ञापन
विज्ञापन

तिंदवारी : मधुराज- 1082, अरविंद कुमार- 1035, मूलचंद्र- 913 व उत्तम- 821
जनपद में मतदान का प्रतिशत
सीट कुल मतदाता मतदान प्रतिशत
बांदा 3,10,038 1,97,300 63.63
तिंदवारी 3,17,818 1,93,954 61.02
बबेरू 3,37,792 2,05,453 60.82
नरैनी 3,42,162 2,13,967 62.53
-------------------------------------------
योग 13,07,810 8,10,674 61.98
----------------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें