फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोडिंग व टैक्स बकाया होने पर 10 वाहन सीज

विज्ञापन
फोटो-5-बलरामपुर में वाहनों को चेक करते एआरटीओ अरविंद कुमार यादव व अन्य।(संवाद) - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। परिवहन विभाग की तरफ से बकाया टैक्स व बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 10 वाहन सीज कर दिए गए हैं। 40 वाहनों का चालान भी किया गया है।
विज्ञापन

एआरटीओ अरविंद कुमार यादव ने बताया कि बीते दिन उप परिवहन आयुुक्त उत्तर प्रदेश निर्मल प्रसाद के निर्देश पर बाराबंकी एआरटीओ राहुल श्रीवास्तव के साथ जिले के कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना सीट बेल्ट अथवा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 40 वाहनों का चालान किया गया है। ओवरलोडिंग व टैक्स बकाया होने पर 10 वाहनों को सीज कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि वाहनों का टैक्स बकाया होने पर मालिकों के पास लगातार नोटिस भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें