फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खामियां मिलने पर 17 उर्वरक विक्रेताओं से जवाब-तलब

विज्ञापन
फोटो-12-बलरामपुर में उर्वरक की दुकानों का निरीक्षण करते जिला कृषि अधिकारी आरपी राना।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। खामियां मिलने पर 17 खाद विक्रेताओं से जवाब-तलब किया गया है। 13 दुकानों से उर्वरकों के संकलित नमूनों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है। खादों के बिक्री में गड़बड़ी की शिकायत पाए जाने पर छह दुकानें निलंबित कर दी गई हैं। सीडीओ रिया केजरीवाल के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी ने जिले के 47 खाद विक्रेताओं के दुकानों पर छापा मारा। सभी दुकानदारों को पीओएस मशीन से उर्वरकों की बिक्री करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी आरपी राना ने गुरुवार को बताया कि जिले के निजी व सहकारी, थोक व फुटकर विक्रेताओं के उर्वरकों की बिक्री के संबंध में जानकारी हासिल करने के लिए छापेमारी की। जिले के 47 उर्वरक विक्रेताओं के दुकानों व गोदामों पर छापा मारा गया। इस दौरान गड़बड़ी की आशंका होने पर 17 उर्वरक विक्रेताओं को नोटिस जारी कर दिया गया है।
जिले के 13 दुकानों से उर्वरकों के नमूने संकलित करके प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। उर्वरकों के बिक्री में खामियां पाए जाने पर छह दुकानदारों के लाइंस निलंबित कर दिए गए हैं। उर्वरक विक्रेता मोहम्मद यकूब व वसीम फर्टिलाइजर बढ़ईपुरवा पचपेड़वा, हसन मोहम्मद फर्टिलाइजर वीरपुर पचपेड़वा, एसपी खाद भंडार बढ़ाईपुरवा पचपेड़वा, जलला अहमद खाद प्रतिष्ठान कोहगड्डी पचपेड़वा व आलोक माथुर उर्वरक प्रतिष्ठान गालिबपुर श्रीदत्तगंज की दुकानें निलंबित कर दी गई हैं। जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें