फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के आगमन को लेकर नगर में चलेगा स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
फोटो-3-बलरामपुर के तुलसीपुर नगर में सड़कों की सफाई करते सफाईकर्मी।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जिले में आगमन को लेकर 11 दिसंबर तक नगर में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। पूरे नगर में सुबह, दोपहर व शाम को अभियान चलाकर सफाई कराई जाएगी। नगर में एंटी लारवा व फागिंग का छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए अधिशासी अधिकारी डॉ. संपूर्णानंद तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर डीएम के निर्देश पर नगर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नगर में सुबह, दोपहर व शाम को झाड़ू लगवाकर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। मच्छरों के प्रकोप को कम करने के लिए शाम को फागिंग कराई जा रही है।
नगर के मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर चूना व पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। नगरवासियों से भी अपने आस पास सफाई करने की अपील की गई है। बीते दिन नगर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया है। इस मौके पर बुद्घि सागर मिश्रा, दिलीप व शंकर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें