फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 बेरोजगारों को निजी कंपनियों में मिलेगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विभिन्न ट्रेडों में आईटीआई से तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं। प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने का हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

यह बातें पचेपड़वा ब्लॉक के राजकीय आईटीआई विशुनपुर विश्राम के एक दिवसीय अप्रेंटिस मेले का उद्घाटन करते हुए सूबे के राज्यमंत्री पल्टूराम ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कही। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने अपने संबोधन में कहा कि अतिपिछड़े क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आईटीआई क्षेत्र में युवा इलेक्ट्रिकल, फिटर व आईटी क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार से जुड़ रहे हैं।
क्षेत्र में प्रथम आगमन पर राज्यमंत्री का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य गोविन्द कुमार ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और लोगों को जानकारी दी कि रोजगार अप्रेन्टिस मेले में 40 कंपनियों व 500 बेरोजगारों ने प्रतिभाग किया। 150 सीटों पर कई व्यवसायों में 100 बेरोजगारों को अप्रिंटस प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया है। एक्सईएन संतोष कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई उतरौला के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार शर्मा, प्रशिक्षु परामर्शदाता आशीष कुमार भूषण, कार्यदेशक सुरेंद्र गिरि, राम नरायन, राजकुमार गुप्ता व नरेंद्र कुमार त्रिपाठी आदि ने निजी कंपनियों में बेरोजगारों का नौकरी पाने के तरीके बताए।
विज्ञापन

सरदार परमजीत सिंह पम्मी, एमआईएस मैनेजर अमित पांडेय व गोविंद पांडेय, राजेन्द्र ओझा, रामदवे वर्मा व जगन्नाथ यादव समेत आईटीआई के तमाम शिक्षक व प्रशिक्षु मौजूद रहे। मेले में कोरोना प्रोटोकाल का पूरी तरह से अनुपालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें