फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जिले में प्रधानमंत्री का संदेश होगा प्रसारित

विज्ञापन
फोटो-14-बलरामपुर के भाजपा कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था को लेकर दो फरवरी को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल रैली का पूरे जिले में भाजपाई लाईव प्रसारण करवाएंगे। सुबह 11 बजे से होने वाली इस रैली के प्रसारण के लिए मंगलवार को भाजपा कार्यालय में बैठक की गई।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, विधायक कैलाश नाथ शुक्ला तथा विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने बताया कि रैली का सभी चार विधान सभा क्षेत्रों में लाइव प्रसारण कराया जाएगा। बलरामपुर में बलरामपुर होटल, तुलसीपुर में एमडीएस रिसार्ट, गैसड़ी में मंशा मैरिज हाल तथा उतरौला में कन्हैया लाल इंटर कालेज रेहरा बाजार के प्रांगण में प्रधानमंत्री के संदेश को लाइव दिखाया जाएगा। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी डीपी सिंह व संदीप उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें