फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जलापूर्ति के लिए पंचायतों में लगेंगे सोलर पैनल

Sat, 07 Oct 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जल जीवन मिशन के तहत अब पेयजल सप्लाई के लिए बिजली का बिल चुकाने की पंचायतों की टशन खत्म होगी। इसके तहत अब ट्यूबवेल चलाने के लिए पेयजल टंकी पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इससे बिजली चले जाने पर भी पेयजल आपूर्ति बाधित न होने से पेयजल संकट की परेशानी भी काफी हद तक खत्म हो सकेगी।
विज्ञापन

जलजीवन मिशन के तहत जिले के 793 ग्राम पंचायतों में पानी टंकी का निर्माण कराया जाना है। पानी टंकी का निर्माण कराकर पंचायतों के हर घर को नल से जोड़ने की तैयारी है। फिलहाल अभी तक 10 गांवों में पानी टंकी का निर्माण पूरा हो गया है। इन गांवों में सोलर पैनल भी लगाया जा चुका है। पानी टंकी के पंप को चलाने के लिए 12.9 किलोवाट से अधिक का सोलर पैनल लगाया जाएगा। पानी टंकी संचालन के लिए सोलर पैनल लग जाने से गांव में बिजली न रहने पर भी लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
वर्तमान में पचपेड़वा ब्लॉक के बानगढ़, गैसड़ी के जामुनी कला, नचौरी, नैकिनिया, प्रेमनगर, रेहरा बाजार ब्लाॅक के अहिरौली बुजुर्ग, उदईपुर व दुल्हिनडीह सहित 10 गांवों में पानी की टंकी का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसके चलते ही योजना के पहले चरण में इन्हीं दस गांवों में सोलर पैनल के माध्यम से जलापूर्ति को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता संदीप सिंह ने बताया कि योजना के तहत पानी टंकी के मोटर पंप की क्षमता के अनुसार ही सोलर पैनल का निर्धारण किया जाएगा। जिस गांव में जितनी क्षमता की आवश्यकता होगी, वहां उतनी क्षमता का सोलर पैनल लगाया जाएगा। सोलर पैनल के जरिए बिजली न रहने पर भी सुबह-शाम पंप का संचालन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें