फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दो स्वदेशी गाय पालने पर मिलेगी 80 हजार की सहायता

Sat, 07 Oct 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पशुपालकों के लिए सरकार ने नई योजना शुरू की है। इसके लिए जिले में किसानों से आवेदन लिए जाने की तैयारी पूरी हो गई है। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने अधिकारियों के साथ बीते दिनाें बैठक कर योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया है। इसके तहत पशु पालकों और किसानों को दूसरे प्रदेश से साहिवाल, हरियाणा, थारपारकर और गिर नस्ल की स्वदेशी गायें लाकर पालने पर 80 हजार रुपये की अनुदान राशि मिलेगी। यह मदद गो पालकों को नंद बाबा दुग्ध मिशन से मुख्यमंत्री स्वदेशी गो संवर्धन योजना के तहत मुहैया होगी।
विज्ञापन

योजना से पशु पालक दो लाख रुपये तक की दुग्ध इकाई स्थापित कर सकेंगे। इसके लिए वह उसे दूसरे प्रदेश से अधिकतम दो गाय खरीद कर ला सकेंगे। इकाई की स्थापना पर आने वाली अधिकतम लागत दो लाख रुपये का 40 प्रतिशत ( 80 हजार रुपये) गो पालक को अनुदान के बतौर मिलेगा। जो पशु पालक पहले से देसी नस्ल गिर, साहीवाल हरियाणा, गंगातीरी और थारपारकर प्रजाति की गाय पाल रहे हैं, उन्हें भी 10 से 15 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन धनराशि मिलेगी।
प्रदेश सरकार ने इसके लिए मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना लागू की है। इस योजना का फायदा उठाने के लिए गो पालक 17 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। पात्रता के सत्यापन बाद अनुदान राशि पशु पालक के लिंकअप खाते में सीधे विभाग से भेजी जाएगी।
विज्ञापन

अनुदान की धनराशि देशी नस्ल की गायों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उनके पालन के लिए शेड निर्माण, दो गायों की खरीद, ट्रांजिट बीमा गाय के किसान के घर आने पर तीन साल तक का बीमा आदि के लिए मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें