फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्दे को लगा दी कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सीएचसी उतरौला के सब सेंटर बढ़या पकड़ी स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पर मृत महिला को वैक्सीन की दूसरी डोज दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामला संज्ञान में आने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। डिप्टी सीएमओ एवं सीएचसी उतरौला के अधीक्षक ने मामले की जांच की है। जांच में ऑनलाइन फीडिंग में गलती होने की बात कही गई है। संबंधित वैक्सीनेटर से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

विदित हो कि बढ़या पकड़ी वैक्सीनेशन सेंटर पर कोविड टीकाकरण के लिए गत 14 अप्रैल को एक ही मोबाइल नंबर पर राजपति, संवारी देवी, राज कुमारी व उधव का रजिस्टेशन कर चारों लोगों को टीके की पहली डोज दी गई थी। पांच जून को राजपती की मौत हो गई।
राज कुमारी तथा उधव ने दूसरी डोज श्रीदत्तगंज के पीएचसी महदेइया स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पर लगवाई। जबकि संवारी देवी 28 अगस्त को वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए सब सेंटर बढ़या पकड़ी पहुंची। यहां पर टीका तो संवारी देवी को लगाया गया लेकिन ऑनलाइन फीडिंग में वैक्सीनेटर सीएचओ नसीम अहमद ने राजपती देवी का नाम फीड कर दिया।
विज्ञापन

मृत महिला को टीका लगाये जाने का मामला प्रकाश में आते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमओ डा. सुशील कुमार ने आनन फानन बुधवार को मामले की जांच के लिए डिप्टी सीएमओ व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अरूण कुमार, सीएचसी अधीक्षक डा. चन्द्र प्रकाश तथा कोल्डचेन प्रबंधक श्याम जी मिश्रा को संबंधित गांव व सब सेंटर पर भेजा।
डिप्टी सीएमओ एवं सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की गई है। 28 अगस्त को इस सब सेंटर पर 50 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई थी। रजिस्ट्रेशन व टीकाकरण के लिए एक ही वैक्सीनेटर मौजूद होने के कारण यह गलती हुई है।
पहली डोज के दौरान एक ही मोबाइल नंबर पर चार लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। एक ही मोबाइल पर रजिस्ट्रेशन होने के कारण वैक्सीनेटर ने संवारी देवी के बजाए राजपति का नाम ऑनलाइन फीड कर दिया था। मामले की जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें